Holi Wishes in Hindi (होली की हार्दिक शुभकामनाएं ) : होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं तथा गुलाल लगाते हैं। ये रंग हर्ष, उल्लास, स्नेह और भ्रातृ-भाव के प्रतीक है। होली फागुन (फाल्गुन) के महीने में मनाई जाती है। अत: यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन की सूचना भी देता है। अत: यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन की सूचना भी देता है। जहां एक ओर होली के शुभ अवसर पर लोग हंसी-खुशी से नाचते और गाते हैं वहां दूसरी ओर प्रकृति भी चारों ओर अपना रंग-रूप बिखेर देती है।
Happy Holi 2026
होली 2026 का आगमन हम सभी के लिए बहुत ही खुशियों और उत्साह का संदेश लेकर आया है। इस वर्ष, हम सभी को एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान का संदेश देने का अवसर है, जिससे हमारी समाज में एकता और बंधुत्व की भावना को मजबूती मिले। इस होली, हमें रंगों के साथ-साथ अपने दिलों में भी खुशियों के रंग भरने का अवसर मिला है।
[adinserter name=”Block 1″]


होली का गुलाल हो, रंगों की बहार हो, गुझिया की मिठास हो, सबके दिल में प्यार हो, यही अपना त्यौहार हो, हैप्पी होली 2026
गुलाल का रंग, गुबारों की मार, सूरज की किरने, खुशियों की बहार, चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार…!!
होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं गिले शिक़वे भूल के दोस्तों दुश्मन को भी गले लगाते हैं

यह जो रंगों का त्यौहार है इस दिन ना हुए लाल पीले तो जिंदगी बेकार है रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना जितना पक्का तू मेरा यार है हैप्पी होली

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली मुबारक हो आपको रंग भारी होली हैप्पी होली

गुल ने गुलशन से गुलफान भेजा है सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है मुबारक हो आप को होली का त्यौहार हमने दिल से ये पैगाम भेजा है हैप्पी होली
होली के त्योहार के साथ एक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है। हिरण्यकश्यप राजा अभिमानी और अत्याचारी था। उसका अभिमान इस सीमा तक पहुंच चुका था कि वह अपने आप को भगवान समझने लगा था और लोगों को अपनी पूजा करने के लिए बाध्य करने लगा था। किंतु उसका अपना पुत्र प्रह्राद प्रभु भक्त था। वह अपने पिता को भगवान मानने के लिए तैयार नहीं था।

[adinserter name=”Block 1″]
हिरण्यकश्यप ने प्रह्राद को मारने के बहुत प्रयास किये। किंतु असफल रहा। राजा हिरण्यकश्यप की एक बहन थी होलिका। होलिका को एक वस्त्र वरदान स्वरूप मिला हुआ था जिसके ओढ़ने से अग्नि के प्रभाव से बचा जा सकता था। होलिका ने एक चिता सजाई और वरदान वाला वस्त्र ओढ़कर बैठ गई। अपने साथ उसने प्रह्रलाद को भी ले लिया। उसका उद्देश्य था प्रह्राद की हत्या में अपने भाई की सहायता करना।
चिता को आग लगाई गई। जैसे ही चिता की अग्नि तेज हुई होलिका का वस्त्र प्रभु भक्त प्रहृलाद पर आ गिरा। होलिका जलकर राख हो गई और प्रभु भक्त प्रह्राद बच गया। होलिका बुराई का प्रतीक थी। बुराई इसी तरह स्वत: नष्ट हो जाती है।
Holi Quotes in Hindi 2 Line
इस पवित्र त्योहार के माध्यम से, हम सभी को आपसी सम्बन्धों को मजबूत करने और समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। आओ, हम सभी मिलकर इस होली को खुशियों से भर दें और एक-दूसरे के साथ प्यार और खुशी का जश्न मनाएं।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी प्यार के रंग से रंग दो दुनियाँ सारी यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली मुबारक हो आपको रंगों भरी होली हैप्पी होली

रंगों से भरा रहे जीवन तुम्हारा खुशियाँ बरसे तुम्हारे अंगना इन्द्रघनुष सी खुशियाँ आये आओ मिलकर होली मनाये हैप्पी होली
मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार हैप्पी होली
प्यार के रंगों से भरो पिचकारी स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी ये रंग न जाने न कोई जात न बोली सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली हैप्पी होली
रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार होली की हार्दिक शुभकामनाएं
[adinserter name=”Block 3″]
मक्के की रोटी निम्बू का अचार सूरज की किरणें खुशियों की बहार चाँद की चांदनी अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार हैप्पी होली

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली खुशियों से भर जाए आपकी झोली आप सब को मेरी तरफ से हैप्पी होली होली की हार्दिक शुभकामनाएं

वसंत ऋतु की बहार चली पिचकारी उड़ा है गुलाल रंग बरसे नीले हरे लाल मुबारक हो आपको होली का त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं
हवाओ के साथ अरमान भेजा है Network के ज़रिये पैगाम भेजा है फुरसत मिले तो कबूल कर लेना हमने आपको सबसे पहले होली का राम-राम भेजा है हैप्पी होली

सोंचा किसी अपने को याद करे अपने किसी ख़ास को याद करे किया है हमने फैसला होली मुबारक कहने का दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करे हैप्पी होली

ये रंगो का त्यौहार आया है साथ अपने खुशियाँ लाया है हमसे पहले कोई रंग न दे आपको इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग सबसे पहले भिजवाया है…हैप्पी होली हैप्पी होली
समाप्ति
होली के लिए इन एडवांस मैसेज को आप अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को होली से पहले भेज सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि इस रंगों के त्योहार पर आपकी भेजी शुभकामनाएं उनके चेहरे पर होली से पहले ही मुस्कान ला देंगी।
होली 2026 एक अद्वितीय अवसर है जिसे खुशियों, उत्साह, और प्रेम के साथ मनाने का समय है। इस त्योहार के माध्यम से, हमें आपसी सम्बंधों को मजबूत करने, समरसता को बढ़ावा देने, और एकता को साधने का अवसर प्राप्त होता है।

[adinserter name=”Block 2″]
चलिए, हम सभी मिलकर एक सजीव, रंगीन, और प्यार भरा होली का उत्सव मनाएं, और समाज में सद्भाव और समृद्धि की प्रेरणा करें। शुभ होली! 🌈❤️



